भारतीय जनता पार्टी के हैदराबाद से MLA राजा सिंह ने अपनी रैली में उत्तेजित करनेवाला एक बयान दिया। राजा ने इशारों-इशारों में AIMIM के लीडर असद्दुदीन ओवैसी पर अंजाम भुगत लेने की धमकी दी। राजा सिंह ने कहा कि राम मंदिर जहां बनना था वहीं बनेगा और जो इसके रास्ते में आएगा वो अंजाम के बारे में सोच ले। राजा सिंह ने यूपी में अवैध बूचड़खानों पर पाबंदी लगाने के फैसले का भी समर्थन किया और सीएम योगी को बधाई दी।