एटीएम पर लग रही लंबी कतारो में लगे लोगों पर लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल होने के बाद उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फतेहपुर के एसपी और किशनपुर थाने के एसओ को सस्पेंड कर दिया है। यूपी में फतेहपुर के अलावा दूसरी जगहों से भी पुलिस के अमानवीय सलूक की शिकायतें आ रही हैं। जब लोग पैसे निकालने के लिए परेशान हैं तो वहीं पुलिस वालों का ऐसा व्यवहार उन्हें और परेशान करने वाला है।