Bankipur By Election: बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को नया उम्मीदवार घोषित किया। पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की ओर से नए उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही इस सीट पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। बता दें कि, इससे पहले घोषित उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ 'बंटी' ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया था।