कानपुर के हैलेट अस्पताल में मरीजों को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं। यहां अगर किसी मरीज को एक वॉर्ड से दूसरे वॉर्ड में ले जाना हो या फिर वॉर्ड से जांच के लिए एक्स-रे या पैथोलॉजी में ले जाना हो तो स्ट्रेचर नहीं मिलती। ऐसी ही एक तस्वीर देखने को मिली जब पैर से लाचार पत्नी को अपनी पीठ पर टांगे एक व्यक्ति जाता दिखा। अस्पताल प्रबंधन चाहे जितने दावे करले लेकिन हैलेट अस्पताल में ऐसी तस्वीरें आम हैं।