एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शनिवार की देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन पर कई राउंड फायरिंग की गई. इसके बाद उनको गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उनको सीने और पेट में 2-3 गोलियां लगी हैं. वो अपने बेटे जीशान सिद्दीकी के दफ्तर गए हुए थे. उसी वक्त उन पर अचानक गोलीबारी हो गई. पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है और उन्होंने पुलिस को बताया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं. इस डिटेल के चलते पुलिस अब इस केस को सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी से जोड़ रही है.