Baba Siddique News: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। अब बताया जा रहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री की हत्या के एक हफ्ते बाद शूटरों में से एक के फोन में सिद्दकी के बेटे जीशान की तस्वीर भी पाई गई थी। मुंबई पुलिस ने बताया कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के आरोपी के फोन में जीशान सिद्दीकी की फोटो भी मिली थी। इतना ही नहीं, जांच से पता चला कि हत्यारों और साजिशकर्ताओं ने जानकारी साझा करने के लिए स्नैपचैट का इस्तेमाल किया।