25 साल से भी कम उम्र का शिव कुमार भीड़ भरे इलाके में बाबा सिद्दीकी को गोलियां मारने के बाद डेढ़ घंटे तक घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहा, जबकि उसके दो साथी मौके पर ही पकड़े गए थे। वारदात के बाद शिव कुमार ने पिस्टल फेंककर टीशर्ट बदल ली थी। सिद्दीकी को जो छह गोलियां मारी गईं, जिनमें से तीन उन्हें लगी थीं और तीनों गोलियां शिव कुमार ने ही चलाई थीं।