Atul Subhash Case: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष के मामले में निकिता के कोर्ट में दर्ज कराए गए बयान ने कई राज उजागर किए हैं। निकिता ने भरण पोषण के मामले में परिवार न्यायालय में चल रहे मुकदमे में बयान दर्ज कराया है कि अतुल उसे बच्चे के नाम पर कुछ खर्च हर महीने उसके बैंक खाते में भेजता था।