पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सोमवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सार्वजनिक-सर्वदलीय प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जीवन कितना लंबा हो ये हमारे हाथ में नहीं है लेकिन जीवन कैसा हो ये हमारे हाथ में है और अटल जी ने करके दिखाया कि जीवन कैसा हो, क्यों हो, किसके लिए हो और कैसा हो।