उत्तराखंड के रामनगर में मोस्टवॉन्टेड आदमखोर बाघिन को वनकर्मियों ने ढूंढकर मार गिराया। बाघिन का ये एनकाउंटर बहुत ही हाईटेक तरीके से हुआ। बाघिन की सही लोकेशन पता लगाने में वन विभाग को 45 दिन और लगभग एक करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। तीन साल की इस बाघिन ने आसपास के इलाके में दो लोगों को मार डाला था और 5 लोग इसके हमले में घायल हो गए थे।