दिल्ली व पंजाब की सत्ता पर काबिज और राष्ट्रीय पार्टी का तमगा हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय फलक पर फैल जाने का रणनीतिक रोड मैप तैयार कर लिया है। लोकसभा चुनाव से पहले आप अपना प्रयोग नवंबर में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान के विधानसभा चुनावों में करेगी। तीनों राज्यों में अब तक कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला रहा है और कांग्रेस व भाजपा का विकल्प तलाश रहे मतदाताओं के लिए आप खुद को पेश करेगी।