फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स की पहल,भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल्स द्वारा गंडोह में एक भव्य मेगा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना और समाज में नशे एवं आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश फैलाना था। कार्यक्रम में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दर्शकों में भी जबरदस्त जोश देखा गया। राष्ट्रीय राइफल्स के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। इसके साथ ही सेना ने बताया कि ऐसे आयोजन आगे भी जारी रहेंगे ताकि युवा अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं और भलेसा क्षेत्र में शांति और भाईचारे का माहौल कायम रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें