लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान अमित शाह और राहुल गांधी के बीच तीखी बहस हो गई. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मुझे क्या बोलना है वो मैं तय करूंगा। अमित शाह ने राहुल गांधी के प्रेस कॉफ्रेंस पर जवाब देना शुरू किया तो इस बीच राहुल ने कुछ सवाल उठाए. इस पर अमित शाह भड़क गए. उन्होंने कहा कि मेरे बोलने का क्रम मैं तय करूंगा आप नहीं तय करेंगे.