मेरठ में होने वाली बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पथ यात्रा रद्द कर दी गई है। गुरुवार को कारोबारी के बेटे अभिषेक की हत्या के विरोध में ये फैसला लिया गया। लेकिन चुनावी कैंपेन के लिए मेरठ पहुंचे शाह ने अभिषेक की हत्या को लेकर अखिलेश सरकार को जमकर घेरा। शाह ने कहा, बीच बाजार में 25-30 गोलियां चल जाती हैं, चार व्यापारी घायल हो जाते हैं, लेकिन अखिलेश यादव के माथे पर जू नहीं रेंगती है। शाह यहीं नहीं रूके उन्होंने एसपी और कांग्रेस गठबंधन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि एक शहजाने देश को लूट रहे हैं और दूसरे यूपी को लूटने में लगे हुए हैं।