बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने झांसी से दूसरे परिवर्तन रथ को रवाना किया। पार्टी की चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा बुंदेलखंड में भी गुजरात और महाराष्ट्र की तरह से चेक डैम और नहरें बन जातीं तो यहां के लोगों को सूखे का सामना नहीं करना पड़ता। शाह ने एसपी-बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 साल में यहां की सरकारों ने कोई काम नहीं किया केवल कमीशन खाया है, जिसकी वजह से यहां के लोगों को ऐसे दिन देखने पड़ रहे हैं। शाह ने दावा किया कि 15 साल की माया-मुलायम की सरकारों से हजार गुना बेहतर थी कल्याण सिंह की सरकार।