फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amir Khan Muttaqi India Visit: अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत पहुंचे

Thu, 09 Oct 2025 05:06 PM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी गुरुवार को छह दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। नई दिल्ली में उनका स्वागत किया गया। जब से अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता आई है, ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई अफगानिस्तान का विदेश मंत्री भारत दौरे पर आया हो।

आमिर खान मुत्ताकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठकें करेंगे। मुत्ताकी को पिछले महीने ही भारत दौरे पर आना था, लेकिन यूएनएससी की तरफ से लगाए गए यात्रा प्रतिबंध की वजह से आ नहीं पाए थे। यूएनएससी ने 30 सितंबर को मुत्ताकी को 9 से 16 अक्टूबर तर अस्थायी छूट दी है। जिसके बाद उनका भारत दौरा संभव हो पाया है। 

आमिर खान मुत्ताकी के नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर उनका स्वागत किया। रणधीर जायसवाल ने अपने पोस्ट में कहा कि नई दिल्ली पहुंचने पर अफगान विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी का हार्दिक स्वागत। हम द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की उम्मीद कर रहे हैं।

भारत के दौरे पर आए मुत्ताकी दारुल उलूम देवबंद और आगरा के ताजमहल का भी दौरा करेंगे। आपको बता दें कि मुत्ताकी का ये भारत दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। मुत्ताकी का दौरा भारत और तालिबान शासन के बीच रिश्तों में एक नया अध्याय जोड़ सकती है।

भारत ने अब तक तालिबान सरकार को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है और बार-बार अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार बनाने की अपील की है। साथ ही भारत यह भी दोहराता रहा है कि अफगान भूमि का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें