फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

America-Iran: चाबहार पोर्ट पर अमेरिका का हमला, ईरान ने दिया जवाब, फिर छिड़ा युद्ध!

Thu, 09 Jul 2026 01:02 PM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। तीन वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों के बाद अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। बंदर अब्बास, चाबहार, बुशेहर और जास्क समेत कई इलाकों में धमाकों और नुकसान की खबरें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे जहाजों पर हुए हमलों का जवाब बताया और भविष्य में और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं सेंटकॉम ने कहा कि अभियान का उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए पलटवार की चेतावनी दी है। आईआरजीसी ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने का दावा किया, जबकि ईरानी नेतृत्व ने कहा कि देश अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल और गैस आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका भी गहरा गई है, जिससे पूरी दुनिया की नजर अब पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर टिकी हुई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें