अमर उजाला शब्द सम्मान समारोह में वायलिन वादन से पद्मभूषण डॉ. एन. राजम, उनकी बेटी संगीता शंकर और उनकी पुत्री रागिनी शंकर ने भजन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में राग श्याम कल्याण के बाद मीरा के भजनों की प्रस्तुति हुई। उन्होंने पायो जी मैंने राम रतन धन पायो भजन की प्रस्तुति दी। समारोह में बनारस के होली गीतों की भी धुन गूंजी। इसके बाद उन्होंने वायलिन पर राग भैरवी की प्रस्तुति दी। इस दौरान अमर उजाला के चेयरमैन राजुल माहेश्वरी ने सभी शब्द साधकों और विलक्षण साधकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।