ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए रवि किशन ने कहा कि पाकिस्तान भिखारी है। उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। पहलगाम में आतंकियों ने निर्दोषों को मारा गया। इसके जवाब में हम लड़े। हमने उनको अपनी ताकत बताई। पाकिस्तान कांप गया तो वह ट्रंप के पैरों में गिरा। हमारी ताकत है कि हम पाकिस्तान को स्वाहा कर देंगे। उसको हमारी ताकत का अंदाजा नहीं है।
रवि किशन का जन्म 17 जुलाई 1969 को बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत से ताल्लुक रखता है। कुछ पारिवारिक कारणों से 10 साल की उम्र में रवि किशन जौनपुर चले आए थे। यहां वे करीब सात साल तक रहे। इसके बाद वे फिर मुंबई आ गए।