कोटपुतली-बहरोड़ जिले के नीमराना थाना क्षेत्र में हुए अधेड़ व्यक्ति की हत्या के ब्लाइंड केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी ने लूट के इरादे से हत्या करने के बाद शव को जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह खुलासा क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात से जुड़े सभी सवालों पर से पर्दा उठाता है।