इलाहाबाद में मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय पर अधिवक्ताओं ने हल्ला बोल दिया। दस सूत्रीय मांगों को लेकर जिला बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और मांग न माने जाने की हालत में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।