कनिमोझी के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्य समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने कहा कि रूस हमारा ऐतिहासिक मित्र है, जो सभी कठिन परिस्थितियों में हमारे साथ खड़ा रहा। पाकिस्तान न केवल भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गया है। हम इन सभी मुद्दों और सबूतों के साथ रूस जैसे विशेष मित्र के पास आए हैं, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि पाकिस्तान को अलग-थलग करना सभी के लिए महत्वपूर्ण है।