फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अखिलेश यादव का BJP पर निशाना, CDR जांच की उठाई मांग

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Thu, 09 Jul 2026 12:57 PM IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े कथित मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए 'मर्यादा पुरुषोत्तम' राम की मर्यादा को भी तोड़-मरोड़ दिया है। अखिलेश ने कहा कि सनातन धर्म में धार्मिक चढ़ावे की चोरी से बड़ा कोई पाप नहीं है और इस तरह की घटनाएं देश की छवि को नुकसान पहुंचाने के साथ निवेश के माहौल को भी प्रभावित करती हैं।

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष की शिकायतों पर एफआईआर दर्ज नहीं की जाती, जबकि विपक्ष के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होती है। उन्होंने दावा किया कि यदि मंदिर परिसर में काम करने वाले सभी लोगों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की जांच कराई जाए तो 99.9 प्रतिशत लोगों का संबंध भाजपा से निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर भाजपा के भीतर घबराहट शुरू हो चुकी है और पार्टी में भारी हलचल मची हुई है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें