फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav Rs 8 Lakh Challan: अखिलेश यादव पर हुआ 8 लाख रुपये का चालान,योगी सरकार पर भड़के

Sat, 06 Sep 2025 04:46 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ियों के चालान का मामला गरमा गया है। सपा अध्यक्ष ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी गाड़ियों पर हुए 8 लाख रुपये के चालान का खुलासा किया। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें सरकार की ओर से चालान भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हमने बिना देखे ही इसे मंजूर कर दिया। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि चालान काटने वाला सिस्टम भाजपा के लोगों के नियंत्रण में है। हम इसे ट्रेस करेंगे। इस पूरे मामले पर उन्होंने अधिकारियों के साथ- साथ राज्य की योगी सरकार पर भी निशाना साधा है 

वहीं सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 8 लाख रुपये का चालान कटने के मामले पर कहा, "यह बात मेरी समझ के बाहर है कि 8 लाख का चालान कैसे कट गया... लेकिन क्या कहा जा सकता है भाजपा की सरकार है... सीएम योगी एक संत-महात्मा हैं। उन्हें इस ओर ध्यान देना चाहिए कि कैसे सरकारी अधिकारियों का आचरण बदल गया है, नहीं तो यह स्वयं उनके लिए हानिकारक होगा।"

अखिलेश ने कहा कि अभी कल ही हमें अपनी गाड़ी के चालान मिले . कल मेरे पास कागज आए कि आपको इतना चालान देना है. मैंने पलट के कागज भी नहीं देखा और इसलिए नहीं देखा कि सरकार ने चालान किया है. उनके पास कैमरा होगा और उनके कैमरे में हमारी गाड़ी आई हुई होगी. हमने कहा ठीक है स्वीकार चालान जितना है दे दो. अब इसके बैकग्राउंड में कहानी होगी कि जो जो सिस्टम को चला रहा होगा वो बीजेपी का नेता होगा. जो कैमरा या सिस्टम चला रहा है वो पक्का बीजेपी का होगा. मैं वो ट्रेस करूंगा कि वो बीजेपी का है कि किसका है. जानबूझ के पूरे काफिले का हमारी गाड़ियों का चालान कटवा रहा है. सपा चीफ ने कहा कि हम तो राजनीतिक पार्टी के खाते से चालान भर देंगे लेकिन गरीब लोग इतना पैसा कहा से लाएंगे?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें