गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का डीएनए सैंपल अभी मैच नहीं हुआ है। हालांकि उनकी अंतिम विदाई की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पार्थिव शरीर को राजकोट लाया जाएगा। बीजेपी प्रवक्ता राजूभाई ध्रुव ने शनिवार को बताया कि पार्थिव शरीर को ग्रीनलैंड चौराहे से विजय रूपाणी के निवास स्थान प्रकाश सोसायटी तक लाया जाएगा। अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान 12 जून को क्रैश हो गया। इस विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी यात्रा कर रहे थे। विमान हादसे में उनका भी निधन हो गया। अहमदाबाद विमान हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. लेकिन अब तक इनमें से सिर्फ 31 शवों की पहचान हुई है और 19 शव परिजनों को सौंपे जा चुका है. हालांकि, अभी तक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है. शनिवार को विमान के पिछले हिस्से से एक और शव मिला है। गुजरात से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान AI-171 12 जून, 2025 को हादसे का शिकार हुआ था, इस हादसे को 2 दिन हो चुके हैं। ये हादसा इतना भयंकर था कि मृतकों की पहचान के लिए DNA सैंपलिंग की जा रही है। DNA जांच के बाद ही परिजनों को पार्थिव शरीर दिए जाएंगे। एअर इंडिया विमान हादसे में अब तक 11 पीड़ितों की DNA जांच उनके परिवार वालों से मिल चुकी है। DNA रिपोर्ट के बाद परिजनों को 5 मृतकों के शव सौंपे गए हैं। इस विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य मिलाकर कुल 242 लोग सवार थे। 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई और एक यात्री विशवाशकुमार रमेश (ब्रिटिश नागरिक) की जान बची, जो इमरजेंसी एग्जिट के पास सीट 11A पर बैठे थे।