छठ पूजा के अवसर पर दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। रेलवे ने छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन तो चला दी है लेकिन, इन स्पेशल ट्रेन्स में भी यात्रियों को जगह बड़ी मुश्किल से मिल रही है। अमर उजाला डॉट कॉम ने दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर परेशान यात्रियों से उनकी दिक्कतों के बारे में बात की।