फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात-हिमाचल के नतीजों के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 12 Dec 2022 05:57 PM IST

गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावी नतीजों के बाद केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल की सुगबुगाहट तेज होने लगी है। चर्चाएं तो इस बात की भी हो रही है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर भी कुछ फेरबदल हो सकते हैं। इन तमाम चर्चाओं के बीच दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चुनावों के आकलन के बाद दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा बदलाव के फेरबदल की पहली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। अगले साल होने वाले कई राज्यों के विधानसभा चुनावों को देखते हुए अनुमान यही लगाया जा रहा है कि राजनैतिक समीकरणों के लिहाज से जल्द ही मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार देखने को मिल सकता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें