नोट बैन के बीच महाराष्ट्र के बाद अब गुजरात से भी बीजेपी को बड़ी खुशखबरी मिली है। गुजरात के निकाय और पंचायत उपचुनावों में बीजेपी को बंपर जीत हासिल हुई, जबकि कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। बीजेपी को जहां 125 में से 109 सीटों पर जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को महज 16 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।