मंगलवार को कर्नाटक के कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार की गिरफ़्तारी से भड़के नाराज कांग्रेस समर्थक बंगलुरु समेत राज्य के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने शिवकुमार की गिरफ्तारी के विरोध में राज्यव्यापी बंद बुलाया है। आपको बता दें कि डीके शिवकुमार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया।