फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान में फिर कांपी धरती, इतनी रही तीव्रता | Breaking

Fri, 05 Sep 2025 01:15 AM IST
तन्मय बरनवाल वीडियो डेस्क, अमर उजाला

बड़े नुकसान के बाद एक बार फिर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 5.8 मापी गई है। इससे पहले आज दिन में भी भूकंप के झटके महसूस किए थे। जिसकी तीव्रता 4.8 थी। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया था। बता दें कि 4 सितंबर की सुबह 10:40 बजे भी भूकंप आया था, जिसमें अब तक 2200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, बुधवार देर रात भी यहां 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप दर्ज किया गया था, जिससे आफ्टरशॉक का खतरा बढ़ गया था। 'X' पर एक पोस्ट में NCS ने बताया कि अफगानिस्तान में रात 23:53 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

31 अगस्त की रात आए भूकंप ने मचाई तबाही
इस बीच खामा प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावित कुनार और नंगरहार प्रांतों में आपातकालीन सहायता भेजी है, जहां 2205 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 3,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। शुरुआती सहायता सामग्री में खाद्य सामग्री और उच्च-ऊर्जा वाले बिस्कुट शामिल हैं। आगे की सहायता और कर्मियों को पहुंचाने के लिए अतिरिक्त उड़ानें निर्धारित की गई हैं।

भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंची
इससे पहले मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया था कि भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। उन्होंने कहा, 'भारतीय भूकंप सहायता हवाई मार्ग से काबुल पहुंच गई है। कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयां, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइजर, जल शोधन गोलियां, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों सहित 21 टन राहत सामग्री आज हवाई मार्ग से पहुंचाई गई।'

वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान में विनाशकारी भूकंप आने के बाद से लगातार धरती का कांपना जारी है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के एक बयान में बताया गया कि गुरुवार को अफगानिस्तान में इससे पहले 4.8 तीव्रता का भी भूकंप आया। भूकंप 135 किलोमीटर की गहराई में आया। भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई। यह 4 सितंबर को सुबह 10:40 बजे 135 किलोमीटर की गहराई में आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें