फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्ट

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Wed, 02 Nov 2022 04:23 PM IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से फिर शुरू हुई। अभिनेत्री पूनम कौर के बाद अब पूजा भट्ट भी राहुल के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यात्रा में फिल्म अभिनेत्री व निर्माता पूजा भट्ट भी कुछ देर के लिए शरीक हुईं। यात्रा के दौरान पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया। अभिनेत्री को राहुल के साथ तेज गति से पैदल चलते देख यात्रा मार्ग में मौजूद लोग काफी खुश नजर आए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें