फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Acharya Pramod on Congress: Acharya Pramod Krishnam ने Rahul Gandhi पर कसा तंज | RSS

Sun, 29 Jun 2025 02:38 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

संभल में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, कुछ कांग्रेसी कहते हैं कि राहुल गांधी को कांग्रेस की कमान सौंपना भी एक साजिश का हिस्सा है। विदेशी ताकतों के प्रभाव में आकर यह फैसला लिया गया था। यह कांग्रेस के नेता मानते हैं। जहां तक आरएसएस का सवाल है तो राहुल गांधी जी को एक महीने आरएसएस की शाखा में जाना चाहिए। उन्हें अगर यह बात छिपानी है तो हम लोग व्यवस्था कर देंगे। जो राहुल गांधी

महात्मा गांधी को नहीं समझते, पंडित नेहरू को नहीं समझते, इंदिरा गांधी को नहीं समझते, यहां तक कि राजीव गांधी को नहीं समझ पाए वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को क्या समझेंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूरे राष्ट्र की बात करता है किसी जाति, राज्य, वर्ग और धर्म की बात नहीं करता। आरएसएस राष्ट्र के निर्माण में लगा है। इसकी सराहना पंडित जवाहरलाल नेहरू ने भी की थी। दुर्भाग्य की बात है कि राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस नेहरू और इंदिरा गांधी के रास्ते से भटक गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें