शामली में आंगनबाड़ियों कार्यकत्रियों को पिछले 14 महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को साफ-साफ चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता तब तक उनका धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।