क्या युवाओं के दिमाग में जहर भर रहा था अमृतपाल सिंह? आनंदपुर खालसा फोर्स बना रहा था अमृतपाल सिंह? फोर्स बनाने के लिए कई बड़ी तैयारी कर चुका था अमृतपाल? अमृतपाल ने गांव में बना रखा था शूटिंग रेंज, तैयार कर रहा था देश विरोधी फौज, मोबाइल में मिले कई वीडियो। सामने आए वायरल वीडियो में उनके समर्थक कथित बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कर खाना खाते हुए नज़र आ रहे है, जिसमें AFC लिखा हुआ नज़र आ रहा है, जिसका मतलब आनंदपुर खालसा फोर्स है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, उनके रहने और खाने के लिए भी अच्छे से इंतजाम किए गए हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो मे अमृतपाल सिंह के लोग खतरनाक हथियार से लैस दिखाई दे रहे है। उनके आस-पास कई खतरनाक हथियार दिखाई दे रहे हैं।