बांदा के कलिंजर कस्बे में पुलिस वालों ने डेढ़ साल के बच्चे के ऊपर अपनी जीप चढ़ा दी। महबूब हुसैन नाम का शख्स अपने पूरे परिवार के साथ कम्हरिया में लगने वाले निजामी बाबा के उर्स में शामिल होने यहां आया था। काफी भीड़ होने की वजह से इनका बेटा अपनी मां की गोद से नीचे गिर गया। तभी पुलिस की जीप से कुचलकर इस बच्चे की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने ड्राइवर को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है।