फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कंगाली की कगार पर, मजदूरों को वेतन देने के लिए नहीं है पैसा !

Sat, 30 Oct 2021 07:25 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

देश के गांवों को  आर्थिक रूप से संपन्न और समृद्ध बनाने के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना की शुरुआत हुई थी पर ऐसा लगता है मनरेगा में काम करने वाले लोगों की दिवाली इस बार बहुत फीकी रहने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक मनरेगा योजना के खजाने में अब रुपए नहीं बचे हैं जिससे 21 राज्यों में काम कर रहे मजदूरों के लिए मजदूरी देना भी संभव नहीं है।  पीपल्स एक्शन फॉर एंप्लॉयमेंट गारंटी के कार्यकारी समूह के सदस्य निखिल डे ने बताया कि इस वर्ष के लिए आवंटित बजट का लगभग 90% हिस्सा उपयोग किया जा चुका है और अभी भी 5 महीने बाकी है। ऐसे में मनरेगा से जुड़े लोगों को मजदूरी देना संभव नहीं लगता है।  लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के लिए यह मनरेगा संजीवनी साबित हुआ था लेकिन फिलहाल रिपोर्ट के मुताबिक मनरेगा कंगाली के कगार पर है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें