11 मार्च को नोएडा में हुए मतदान में 80 फीसदी वोटर्स वोट नहीं डाल पाए। जिसको लेकर सेक्टर 22 में रहने वालों लोगों ने जमकर बवाल काटा। दरअसल, इन वोटर्स का मतदान लिस्ट में नाम ही नहीं था। नाराज वोटरों का कहना है कि, वो 32 साल सेक्टर 22 में बसे हैं, इसके बावजूद न तो उनका नाम लिस्ट में है और न ही उनका पता।