इंदौर के सबसे बड़े महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल में एक दिन में 17 मरीजों की मौत से हड़कंप मच गया। आरोप है कि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने की वजह से ये मौतें हुईं। लेकिन ऐसे सभी आरोपों को हॉस्पिटल प्रशासन बेबुनियाद बता रहा है। इस बीच सूबे के कमिश्नर ने भी हॉस्पिटल का दौरा करने के बाद ऑक्सीसन सप्लाई बंद होने की खबर को गलत बताया। लेकिन एक दिन में 17 मरीजों की मौत अब सवालों के घेरे में है।