जम्मू कश्मीर में तनाव के बीच सैकड़ों युवा पुलिस रिक्रूटमेंट रैली में शामिल हुए। बारामूला में कॉन्स्टेबल पद की भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट में एक हजार से ज्यादा कश्मीरी लड़के-लड़कियों ने भाग लिया। इस भर्ती रैली से घाटी में बेरोजगार जवानों के लिए उम्मीद की एक लहर दौड़ी है। इसके साथ ही कश्मीर के पत्थरबाजों को भी इन कश्मीरी युवाओं से कुछ सीखना चाहिए।