फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्बिवैक्स लगाने के बाद 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

अमर उजाला वीडियो डेस्क Updated Fri, 25 Mar 2022 10:52 PM IST

सतना जिले के अमदरा अस्पताल में कोर्बिवैक्स लगने के बाद 12 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है, जिस वक्त बच्चों की तबीयत बिगड़ी उस समय अस्पताल में इलाज के दौरान कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था जिसके चलते माता पिता को परेशान होना पड़ा। मध्य प्रदेश के सभी जिलों में इन दिनों 12 से 14 साल के बच्चों को कोर्बिवैक्स लगाई जा रही है। इसी के तहत गुरुवार को अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए अमदरा अस्पताल लाया गया था। दोपहर 12 बजे अस्पताल लाए गए बच्चों में से 12 की तबीयत वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ गई। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ ही देर में छात्राएं बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल के बेड पर लेटाया गया, लेकिन अस्पताल में उस दौरान कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। बच्चों के परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल  लेकर पहुंचे और पानी के छींटे मारकर बच्चों को होश में लाने की कोशिश की। चिंतित और परेशान परिजनों ने अमदरा अस्पताल के स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन वहां कोई नहीं आया। फिर सभी बच्चों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। इनमें से 8 बच्चों को रात 10 बजे तक मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल बच्चों की इलाज जारी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें