नोटबंदी के बाद में बाजार में करेंसी नोट को लेकर कई तरह की खबरें देखने को मिल रही हैं, लेकिन अब 1000 रुपये के पुराने नोट को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खबर आ रही है कि सरकार इस नोट को फिर से चालू कर सकती है.सरकार ने नोटबंदी के समय में इस करेंसी को बंद करके देश में भ्रष्टाचार को रोका था. काले धन को निकालने के लिए सरकार ने इस तरह के नोटों को बंद करने का फैसला लिया था, लेकिन अब सरकार एक बार फिर से 1000 रुपये के नोट को शुरू करने जा रही है।