ओडिशा के राऊरकेला मार्केट में दिवाली से पहले आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। खबर है कि राउरकेला में पटाखे की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भयंकर आग लग गई। इस दौरान एक के बाद एक करके 50 दुकानें इस आग की चपेट में आ गईं। इस हादसे में 1 मौत की हो गई है, जबकि तीन लोगों के घायल होने की खबर है।