जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मैसर्ज केयर हेल्थ इंशोयरेंस लिमिटेड में एजेंसी मैनेजर के 5 पद नियमित आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 युवाओं ने भाग लिया। जिनमें से पांच का चयन किया गया। बताया कि इन पदों को भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन, आयु सीमा 24 से 40 वर्ष और वेतन 20 से 25 हज़ार रूपये प्रतिमाह निर्धारित की गई थी। चयनित युवाओं को जल्द ही कंपनी की ओर से ज्वाईनिंग लैटर जारी कर दिए जाएंगे और चिह्नित की गई जगहों पर तय की गई तारीख के आधार पर ज्वाईनिंग देनी होगी। ब्रांच हेड वीरेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित किए गए पांच अभियार्थियों का बुधवार को आनंदपुर साहिब में इंटरव्यू होगा उसके बाद सोमवार को फाइनल लिस्ट के आधार पर संबंधित एरिया में तैनाती दी जाएगी।