फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा: दंगल में हमीरपुर की पहलवान कृतिका ने जीता सबका दिल, सेमीफाइनल में रोपड़ के तरूण को हराया 

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक गुगा जाहर वीर मंदिर बही में विशाल दंगल का आयोजन करवाया गया। इसमें हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य राज्यों के पहलवान भी दंगल में पहुंचे और अपना-अपना दमखम दिखाया। दंगल में हमीरपुर की नेशनल कुश्ती खिलाड़ी कृतिका ने सबका मन जीत लिया। पहले तो लोग समझ रहे थे कि लड़की है, किससे कुश्ती करेंगी। लेकिन जब कमेटी सदस्यों से बात हुई तो पहलवान कृतिका ने कहा कि वे किसी से भी कुश्ती के लिए तैयार हैं। इसके बाद कृतिका ने अपना दमखम दिखाते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के रोपड़ के तरूण को जबरदस्त मुकाबले में पटखनी दी और बता दिया कि आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं हैं। वहीं देर शाम को फाइनल मुकाबले में दिल्ली के संदीप तथा पंजाब के तरनतारन जींदा के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला और आखिर में लाइट जलाकर फाइनल मुकाबले का समापन हुआ। दिल्ली के संदीप को  फाइनल मुकाबले में विजेता बनने पर 4100 रुपये तथा माली, उपविजेता को 3100 रुपये तथा सेमीफाइनल में विजेता को 2100 रुपये तथा उपविजेता तरूण को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें