फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चौकीमन्यार, तलमेहड़ा, अंबेहडा सहित अन्य स्कूलों में मनाया विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस

जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार, अमबेहडा तलमेहड़ा स्कूलों में जिला डीओसी अमन शर्मा की अध्यक्षता में एक दिवसीय विश्व विश्व स्काउट स्कार्फ दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकीमन्यार के स्काउट मास्टर विजय शर्मा ने सभी स्काउट एवं गाइड को आपदा प्रबंधन संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस मौके पर सभी स्काउट एवं गाइड की ओर से स्कूल परिसर से चौकीमन्यार बाजार तक जागरुकता रैली निकाली तथा स्कूल परिसर में क्यारियों की साफ-सफाई की गई। स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मनोहर लाल शर्मा, उप प्रधानाचार्य कुसुम लता, स्काउट मास्टर विजय शर्मा, गाइड मास्टर शर्मिला शर्मा सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल में भी स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबेहडा स्कूल के स्काउट मास्टर व जिला डीओसी अमन शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें