फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चिंतपूर्णी के किन्नू-मवा रोड पर पिस्तौल दिखाकर महिला से सोने की बालियां लूटीं, बाइक सवार आरोपी फरार

चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के अंतर्गत किन्नू-मवा रोड पर सोमवार शाम एक महिला से पिस्तौल के बल पर सोने की बालियां लूटने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित रणवीर और उनकी पत्नी अनुराधा ने बताया कि वे सोमवार को होशियारपुर में ऑपरेशन के सिलसिले में गए थे, लेकिन किसी कारणवश ऑपरेशन नहीं हो सका। इसके बाद दोनों शाम करीब साढ़े छह बजे मवा सड़क पर बस से उतरे और पैदल अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रणवीर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां आने लगीं। इसी बीच एक अज्ञात युवक बाइक पर वहां पहुंचा और मदद की पेशकश करते हुए महिला से कहा कि वह उन्हें उनके घर तक छोड़ देता है। महिला ने उसकी बात ठुकरा दी और कहा कि वे स्वयं घर चले जाएंगे। आरोप है कि इसके बाद युवक ने अचानक पिस्तौल निकालकर महिला को धमकाया, धक्का दिया और उसके कानों से सोने की बालियां छीन लीं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से बाइक पर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक ऊना सचिन हिरेमठ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें