उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थाना कलां में चल रहे एनएसएस शिविर के छठे दिन सुबह के सत्र में स्वयंसेवियों की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद स्कूल परिसर में पलाहटा पंचायत के गांव गहरा कोठी की निर्मला देवी ने सभी स्वयंसेवियों को घरेलू सामान जैसे जंगली पत्तों से बनने बाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पत्तों से बनने वाली पत्तलों सहित अन्य घरेलू सामान का पहले हर घर में इस्तेमाल किया जाता था। बौद्धिक सत्र में स्थानीय स्कूल की लिपिक सुमन लता ने स्वयंसेवियों को डाकघर तथा बैंक संबंधित जानकारी दी।