पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का कहना है कि जब से देश की भागडोर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने संभाली है। बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं । यहां ऊना में प्रेसवार्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे बात धारा 370 की हो।अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बात हो। उन्होंने कहा है कि अभी हाल ही में नागरिकता संशोधन कानून लागू कर दिया है। जिससे अल्पसंख्यकों को सीधे तौर पर इस कानून के लागू होने से फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण योजनाओं के तहत देश के 25 करोड़ से अधिक गरीबों को ऊपर उठकर उनका कल्याण किया है।