भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (बीएफआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के 2803 पात्र परिवारों को पक्के मकान बनाने की स्वीकृति मिलने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले अंशदान की राशि आज तक जारी नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इससे हजारों गरीब परिवार अपने पक्के घर का सपना पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जब कि प्रधान मंत्री आवासीय योजना के तहत कुटलैहड़ के 2803 परिवारों को तत्काल खाते में धनराशि मिल गई थी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के 2803 परिवारों की सूची केंद्र सरकार को भेजी गई थी। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सम्मान जनक आवास उपलब्ध कराने की केंद्र सरकार की महत्व पूर्ण योजना है, लेकिन राज्य सरकार की उदासीनता के कारण इसका लाभ लोगों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पा रहा है।