फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: विश्व आदिवासी दिवस पर जीसी ऊना में सजा जनजातीय संस्कृति का मंच

राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर्स एवं रेंजर्स यूनिट की ओर से विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जनजातीय संस्कृति, परंपराओं, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत की विविध जनजातीय परंपराओं की जीवंत झलक प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों ने एक भारत–श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउटिंग प्रार्थना, दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित ब्रदरहुड गतिविधि के माध्यम से भाईचारे, सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक जीवनशैली और लोक परंपराओं को समझने तथा उनके संरक्षण के महत्व पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. बीएस राणा, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय चौकी मनियार ने भारत के विभिन्न जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रतिभागियों ने किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा के भरमौर क्षेत्र तथा कश्मीर की जनजातीय संस्कृति की आकर्षक झलकियां प्रस्तुत कीं। पारंपरिक वेशभूषा, लोक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों ने उपस्थित दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. पुनीत प्रेम, डॉ. सुरेश, प्रो. रविंद्र डोगरा, डॉ. नविता, डॉ. मोनिका ठाकुर, बीबीए विभाग से प्रो. किरण बाला, प्रो. विजय ठाकुर एवं प्रो. मोनिका रैजादा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें